बिहार

पर्यटक और नागरिक सुविधाओं का होगा विकास

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) भारतीय जनता पार्टी पटना महानगर अध्यक्ष रूप नारायण मेहता, पूर्व अध्यक्ष अभिषेक कुमार, मीडिया प्रभारी प्रदीप काश, प्रवक्ता राजेश साह, युवा नेता नितिन कुमार रिंकू, महामंत्री विनय केसरी, उपाध्यक्ष सुरेश पटेल, संजय सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना विकास कार्यों के कड़ी में नया आयाम जोड़ेगी।

बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक नंदकिशोर यादव के जन्मदिन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तीन सौ एकतालीस करोड़ तैतालीस लाख रूपये की सौगात विकास कार्यों के रूप में दी। पथ निर्माण विभाग द्वारा गायघाट कंगन घाटदीदारगंज तक गंगा किनारे पुराने पथ का चौड़ीकरण 158.40 करोड़,की लागत राशि से और गायघाट में जे. पी. गंगा पथ से डाउन रैम्प का निर्माण 61.95 करोड़ रुपए की राशि से।

पर्यटक विभाग पटना सिटी में मंगल तालाब में पर्यटकीय सुविधाओं का विकास 14.05 करोड़ की लागत राशि से और B पटना सिटी के मंगल तालाब में नागरिक सुविधाओं का विकास 7.77 करोड़ रुपए की लागत से। पटना साहिब गुरुद्वारा के निकट कंगन घाट पर बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण 99.26 करोड़ रुपए के लागत से निर्माण कार्य किया जायेगा।
इसी कड़ी में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा शिलापट्ट अनावरण कर योजनाओं का शिलान्यास किया। आभार व्यक्त करने वालों में सभी मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी शामिल हैं।

Related posts

गन्ना यंत्रीकरण योजना : किसानों को दिवाली में कृषि यंत्रों की खरीद पर 50 फीसदी तक अनुदान

IGIMS में जटिल इसोफेगस-प्लूरल फिस्टुला का आधुनिक एंडोस्कोपिक तकनीक से सफल प्रबंधन

लिवर प्रत्यारोपण की ऐतिहासिक उपलब्धि पर IGIMS की चिकित्सकीय टीम ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत से की शिष्टाचार मुलाकात