बिहार

वंदे भारत एक्सप्रेस का जोगबनी से परिचालन को लेकर भारत नेपाल रेल यात्री सहजीकरण समिति ने की बैठक


अररिया, रंजीत ठाकुर : वंदे भारत एक्सप्रेस का जोगबनी से संचालन न होकर पूर्णिया से संचालन किए जाने के निर्णय को लेकर विराटनगर में रेल यात्री सहजीकरण समिति की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता समिति के प्रमुख सलाहकार महेश साह स्वर्णकार ने किए इस बैठक में समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि भारतीय रेल यात्रा के लिए एक विशिष्ट पहचान बन चुकी है लेकिन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को जोगबनी से न चला कर पूर्णिया से संचालन किए जाने के कारण भारत नेपाल के हजारों रेल यात्री के उम्मीदों पर उस समय पानी फिर गया जब बिहार के लिए घोषित रेल परियोजनाओं में पटना से सहरसा के रास्ते पूर्णिया तक के लिए एक बंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जाने की घोषणा माननीय रेल मंत्री द्वारा तो की गई परंतु इसमें पूरे अररिया जिला सहित सीमावर्ती नेपाल के रेल यात्रियों की हितों की अनदेखी हुई है

इस ट्रेन का परिचालन जोगबनी तक किया जाना चाहिए जो कि दोनों देश के सीमावर्ती क्षेत्र के रेल उपभोक्ताओं की एक चीरलंबीत लंबित मांग रही है। रेल मंत्री की घोषणा से पूरे सीमांचल वासी में निराशा का भाव है।इस मुद्दे को लेकर भारत नेपाल रेल यात्री सहजीकरण समिति के विराटनगर स्थित कार्यालय में यह अहम बैठक संघ के सलाहकार महेश साह स्वर्णकार की अध्यक्षता में की जा रही है।जहां एक स्वर से सभी सदस्यों ने इस घोषित ट्रेन का विस्तार जोगबनी तक किए जाने हेतु विभिन्न दवाब मूलक कार्यक्रम करने पर अपनी सहमति जताई।

Advertisements
Ad 1

वही समिति के सचिव विकाश मंडल ने कहा कि माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की घोषणा के आलोक में यह ट्रेन पटना से खगड़िया ,सहरसा, मधेपुरा, बनमनखी के रास्ते पूर्णिया तक आएगी ।पूर्णिया से जोगबनी की दूरी महज 80 किलोमीटर है यदि इस ट्रेन का विस्तार जोगबनी तक किया जाता है तो पूरे अररिया जिला ही नहीं सीमावर्ती नेपाल के हजारों रेल यात्री लाभान्वित होंगे और ट्रेन की उपयोगिता भी शत प्रतिशत होने की गारंटी रहेगी। वही समिति की सदस्य विनीता सिंह ने कही की भारत सरकार के रेल मंत्रालय पर पूरा दबाव बनाने के लिए सीमा पर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जाना चाहिए जिसे रेल मंत्री भारत सरकार को भेजा जाएगा। वही इस बैठक में रेल मंत्री को पत्र लिखकर भारत नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र की जनता के लिए इस ट्रेन को जोगबनी से संचालन के लिए मांग करने सहित जोगबनी रेलवे स्टेशन पर की अन्य समस्या से अवगत कराने जैसे मुद्दे पर सहमति जताई गई है। वही इस बैठक में समिति के सचिव विकाश मंडल , संतोष साह, मीना विश्वास , किरण राय, राजू भगत सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे ।

Related posts

बिहार : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ऊंचे स्थानों पर बनेंगे पक्के आश्रय स्थल : मंत्री रत्नेश सादा

80 साल से अधिक बुजुर्गों को घर तक राशन पहुंचाने की तैयारी : मंत्री अशोक चौधरी

ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा भारत

error: