बिहार

पटना सिटी का निरंतर विकास मेरा नैतिक दायित्व : नंदकिशोर

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार विधानसभा के अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक श्री नंदकिशोर यादव ने शनिवार को 7 करोड़ रुपए की कुल सात योजनाओं का कार्यारंभ किया। इन योजनाओं में वार्ड संख्या 61 में श्री राम कालोनी में राजेश कुमार के घर से श्री गुरुगोविंद सिंह लिंक पाथ तक पीसीसी सड़क एवं नाला निर्माण कार्य ( 15113354 रुपए), शिव कालोनी में सुरेश प्रसाद के घर से श्री गुरुगोविंद सिंह लिंक पथ तक पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाला निर्माण कार्य (7894558 रुपये) एनएच 30 स्थित मेहदीगंज में बद्री साव के घर से बिरुआचक मल्लाहटोली मुकेश सहनी के घर तक पीसीसी सड़क एवं नाला निर्माण (9132031 रुपये), मेहदीगंज अंतर्गत प्रेम नगर कुशवाहा कॉलोनी में आशुतोष जी घर से जज साहब के घर तक पीसीसी सड़क एवं नाला निर्माण (8894874 रुपए), मेंहदीगंज अंतर्गत पंचवटी नगर में संजय कुमार के घर से रविन्द्र जी के घर तक पीसीसी सड़क एवं नाला निर्माण कार्य (5694695 रुपये), ब्रह्मस्थान के समीप से पंकज कुशवाहा के घर तक तक पीसीसी सड़क एवं नाला निर्माण कार्य (9096961 रुपये), एनएच 30 कमलदाह पथ स्थित दीपनगर 1,2,3,4,5 में पीसीसी सड़क एवं नाला निर्माण कार्य (13746027 रुपये), शामिल हैं।

Advertisements
Ad 1

कार्यारंभ के मौके पर श्री यादव ने कहा कि पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र का निरन्तर विकास हो रहा है। कोई ऐसा मोहल्ला और गली नहीं बचा, जहां विकास की किरणें नहीं पहुंचीं। उन्होंने कहा कि पटनासाहिब विधान सभा क्षेत्र का निरंतर विकास मेरी प्राथमिकता और नैतिक दायित्व है। इस मौके पर पटना नगर निगम की महापौर श्रीमती सीता साहू, उप महापौर श्रीमती रेशमी चंद्रवंशी , भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री रूपनारायण मेहता ,वार्ड 61 की पार्षद श्रीमती उषा देवी , दिलीप पासवान , सुरेश पटेल , अविनाश पटेल , अखिलेश मेहता , अवधेश सिन्हा , संजय सिंह सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

नौकरी का सुनहरा मौका : पटना में महिलाओं के लिए दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर

नवजात बच्चे की पहली सांस बचाने के लिए एम्स में विशेषज्ञों ने किया मंथन

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

error: