बिहार

मारवाड़ी महिला समिति ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग बिताए पल

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) मारवाड़ी महिला समिति, पटना सिटी शाखा द्वारा गुरुवार को भद्र घाट स्थित सतगुरु कृपा आश्रम में वृद्ध एवं निराश्रित लोगों के लिए सेवा कार्य किया गया। इस दौरान समिति की ओर से बुजुर्गों को भोजन कराया गया और उनके साथ समय बिताया गया।

समिति सदस्यों ने मौके पर बुजुर्गों को नेत्रदान के महत्व के बारे में बताया और उन्हें नेत्रदान के लिए प्रेरित किया। बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान देख समिति सदस्यों ने भी खुशी जाहिर की।

कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष विनीत डुकानिया, सचिव पूजा माखरिया, तारा झुनझुनवाला, सुनीता झुनझुनवाला, शशि सुल्तानिया, रश्मि अग्रवाल, ईशा अग्रवाल, काजल सिंघानिया, यामिनी मित्तल, नीता राठी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

छठ व्रती महिलाओं के सिंदूर पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ लोजपा का विरोध मार्च

मधुरेंद्र ने उकेरी नीतीश कुमार की 10 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा, रेत पर लिखा ‘बिहार का सर्वांगीण विकास’

2 दिसंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा श्री मंगशीर वदी नवमी महोत्सव 2026, दादी मंदिर में होगा भव्य आयोजन