बिहार

गायघाट में गंगा पथ को जोड़ने के लिए बनेगी 61 करोड़ के व्यय से एक और सड़क

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार विधान सभा के अध्यक्ष श्री नंदकिशोर यादव ने आज यहां कहा कि गंगा नदी के किनारे निर्मित गंगा पथ में गायघाट के पास डाउन रैम्प सड़क जिसका निर्माण 61 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है का निरीक्षण किया ।इससे सड़क दुर्घटना नहीं होगी। एक मार्ग से वाहन गायघाट को आयेंगे और दूसरे पथ से गंगा पथ पर जायेंगे।

Advertisements
Ad 1

श्री यादव ने आज गंगा पथ और गायघाट में गंगा पथ को जोड़ने वाले डाउन रैंप मार्ग का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उपरोक्त बातें कहीं। श्री यादव ने कहा कि गायघाट के पास गंगा पथ एक्सीडेंटल जोन सा बन गया है। इस समस्या के निदान के लिए यहां एक और पथ बनेगा जो गंगा पथ से जुड़ेगा। इसी प्रकार पटना घाट एवं अन्य घाटों पर इसी प्रकार की व्यवस्था करने को पथ निर्माण विभाग को कहा है। श्री यादव के साथ पटना महानगर भाजपा के अध्यक्ष रूप नारायण मेहता, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र, विनय केसरी पंकज गुप्ता,कौशल अम्बष्ठ,जितेंद्र जीतू , सुरेश पटेल , संजय सिंह , मिथिलेश शर्मा , गंगाधर गिरी के अलावा कई अन्य स्तर के नेता ने भी स्थिति का अवलोकन किया।

Related posts

24वें प्रतिभा सम्मान समारोह में 4,000 मेधावी छात्र हुए सम्मानित

पटना विमेन्स कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण पर आमंत्रित व्याख्यान, 200 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

सीएम सम्राट चौधरी ने ‘पटना जॉय राइड’ का किया शुभारंभ, बिहार में हेली-टूरिज्म का नया अध्याय शुरू

error: