Uncategorized

दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, चोरी की बाइक व नकदी बरामद!

पटना, न्यूज़ क्राइम 24। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02 (विधि-व्यवस्था) के कार्यालय के निर्देश पर पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 22 मई 2025 की संध्या में विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान गश्ती दल द्वारा एक अपाची मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों अपराधियों ने स्वीकार किया कि वे उक्त मोटरसाइकिल को कटिहार रेलवे ग्राउंड के गेट के पास से चोरी किए थे। यह मोटरसाइकिल वे आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए उपयोग कर रहे थे। दोनों ने कबूल किया कि वे राहगीरों से मोबाइल और चैन झपटकर भाग जाया करते थे। इनके पास से एक अपाची मोटरसाइकिल, एक छोटा मोबाइल फोन और नकद ₹7700 रूपये बरामद हुऐ हैं।

Advertisements
Ad 1

गिरफ्तारी के पश्चात उनके विरुद्ध राजीव नगर थाना कांड सं. 312/25 दर्ज किया गया है। अग्रेतर अनुसंधान में यह भी सामने आया कि दोनों अपराधी कुख्यात “कोढ़ा गैंग” के सक्रिय सदस्य हैं और जिस अपाची मोटरसाइकिल से वे चल रहे थे, उस पर कटिहार थाना कांड सं. 828/24 दिनांक 09.11.24, धारा 303(2) बीएनएस-23 के तहत मामला दर्ज है। वर्तमान में भी वे राजीव नगर थाना क्षेत्र में आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

Related posts

छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए ‘संजीवनी बूटी’ रूपी हेलमेट लेकर पहुँचे : राघवेंद्र कुमार

एसएसबी ने 9.5 किलो गाजा किया बरामद, तस्कर फरार

error: