पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) अत्यंत दुखद समाचार है कि पत्रकार आदित्य गिरी के पूज्य पिता का निधन हो गया है। उन्होंने आज पटना के जगनपुरा स्थित एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों एवं पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
पिता के निधन से पत्रकार आदित्य गिरी एवं उनके पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस कठिन समय में परिवार के सदस्यों और करीबियों के बीच शोक और संवेदना का माहौल है। पिता का साया सिर से उठ जाना जीवन की सबसे बड़ी पीड़ाओं में से एक है। इस अपूरणीय क्षति को शब्दों में व्यक्त करना बेहद कठिन है।
पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों ने इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य, साहस और संबल प्रदान करें। भावभीनी श्रद्धांजलि।
