ताजा खबरेंबिहार

पटना यातायात पुलिस की सतर्कता से बच्चे को मिला उसका परिवार

पटना, रॉबीन राज। पटना के आशियाना दीघा मोड़ चेक पोस्ट के पास एक छोटा बच्चा खोया हुआ अवस्था में मिला। चेक पोस्ट पर तैनात सतर्क यातायात पुलिसकर्मी ने तुरंत बच्चे को सुरक्षित सगुना यातायात ओपी पहुंचाया, जहाँ बच्चे से नाम-पता की जानकारी लेकर संपर्क स्थापित किया गया।

पुलिस द्वारा की गई तत्परता से बच्चे की पहचान कर उसकी मां एवं नाना से संपर्क कर उन्हें सूचना दी गई। पुष्टि के बाद बच्चे को सही सलामत उनके हवाले कर दिया गया। बच्चे के परिजनों ने पटना ट्रैफिक पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया और उनकी सराहना की। पुलिस की इस मानवीय पहल से एक परिवार को राहत मिली और बच्चे को सुरक्षा मिली।

Related posts

जहानाबाद पुलिस केंद्र में स्वच्छता अभियान, एसपी ने निर्माणाधीन पुलिस भवन का किया निरीक्षण

पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान के इंतकाल पर राजद नेताओं ने जताया गहरा शोक

पटना वीमेंस कॉलेज में सेजोंग कल्चर एकेडमी का दूसरा दिन, छात्रों ने सीखा हनबान-दो बिबिमबाप और वॉटर किम्ची बनाना

error: