बिहार

सड़क हादसे में खो गया परिवार का एकलौता सहारा, अब सरकारी मदद से बंधी उम्मीद की एक डोर

फुलवारीशरीफ, अजित यादव। नया टोला फुलवारी शरीफ के रविन्द्र शर्मा जी 10 मई को उस वक्त जिंदगी की दौड़ हार गए, जब नौबतपुर लख के पास उनका एक भयानक सड़क हादसे में निधन हो गया था.इलाके में शोक की लहर है और हर कोई इस असमय क्षति से मर्माहत है.इस बीच थोड़ी राहत और संवेदना लेकर पहुंचे पूर्व मंत्री और जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने पीड़ित परिवार को संतावना देते हुए पत्नी उर्मिला देवी को बीस हजार रुपये की सरकारी सहायता राशि का चेक सौंपा, जिसे प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा जारी किया गया था. परिवार के लोगों ने बताया कि घर का इकलौता कमाने वाला रविन्द्र शर्मा इस तरह अचानक चला जाएगा, यह किसी ने सोचा भी नहीं था.आज उनके घर मातमी सन्नाटा तो था ही, लेकिन साथ ही श्री रजक ने शोक-संवेदना व्यक्त करते हुए भरोसा दिया कि जदयू परिवार इस संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ा है और हरसंभव मदद की जाएगी.

Advertisements
Ad 1

इस मौके पर जदयू के कई स्थानीय नेता भी मौजूद रहे, जिनमें प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह, बीस सूत्री सदस्य राजू रजक, नगर अध्यक्ष मोहम्मद मिहनाज, संजय दिवाकर, आदित्य कुमार और बोध नारायण सिंह शामिल थे। सभी ने परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Related posts

पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन एवं मरम्मति कार्य का किया स्थल निरीक्षण

एसपी ने जिला नियंत्रण कक्ष व ERSS-112 कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

पटना साहिब स्टेशन के सामने 139 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार

error: