बिहार

20 मई को भारत बंद! महागठबंधन देगा समर्थन

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को पटना के आशियाना दीघा इलाके में आयोजित की गई। इस बैठक में राजद, कांग्रेस, वाम दलों और विकासशील इंसान पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ जिलाध्यक्ष और महासचिव स्तर के अधिकारी भी शामिल हुए।

बैठक में एक अहम निर्णय लिया गया कि 20 मई को वामदलों द्वारा घोषित भारत बंद को महागठबंधन के सभी घटक दल समर्थन देंगे। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि “हम सभी सड़क पर उतरकर मजदूरों के अधिकारों के समर्थन में विरोध दर्ज कराएंगे।”

वामपंथी दलों की ओर से सीपीआई (माले) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने देश की मौजूदा सामाजिक-आर्थिक स्थिति पर चिंता जताते हुए इस बंद का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यह बंद मजदूरों और आम जनता के हक की लड़ाई केs लिए है, और इसे महागठबंधन के सभी दलों का पूरा समर्थन प्राप्त होगा।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह भारत बंद महागठबंधन के लिए बिहार चुनाव से पहले एक सामूहिक शक्ति प्रदर्शन का अवसर भी बन सकता है। बैठक में सीएम चेहरे को लेकर भी संकेत दिए गए, जिससे तेजस्वी यादव को एक बार फिर गठबंधन की अगुवाई का समर्थन मिलता दिखा।

Related posts

औरंगाबाद दुष्कर्म मामले की जांच के लिए राजद की छह सदस्यीय समिति कल जाएगी घटनास्थल

उर्वरक की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, 330 लाइसेंस रद्द एवं 72 मामलों में प्राथमिकी दर्ज :मंत्री श्री विजय कुमार

गंगा के बढ़ते जलस्तर का सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया निरीक्षण

error: