बिहार

सेहत अब गांव की चौखट पर : कुरथौल में रोटरी वेलनेस सेंटर ने बदली उम्मीदों की तस्वीर

फुलवारीशरीफ, (अजित) कुरथौल में अब इलाज गांव में मिलेगा, दवा गांव में बंटेगी और स्वास्थ्य की आशा हर घर में जगेगी. पटना के फुलवारी शरीफ प्रखंड के कुरथौल गांव व कॉलोनी की गलियों में अब सेहत की रौशनी बिखरेगी और हर घर तक इलाज पहुंचेगा. रविवार को पटना के कुरथौल गांव में ‘रोटरी वेलनेस सेंटर’ की शुरुआत हुई, जिसने गांववालों के चेहरों पर राहत और उम्मीद की मुस्कान ला दी.

यह पहल रोटरी पटना मिडटाउन क्लब की ओर से की गई, जो ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक मिसाल बन गई है. सेंटर का उद्घाटन रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 के गवर्नर बितिन चचान ने फीता काटकर किया. उद्घाटन के दौरान गांव के लोग तालियों से गूंज उठा और गर्मजोशी से स्वागत किया.

बीपी, मधुमेह और हृदय संबंधी जांच के लिए सैकड़ों ग्रामीण सुबह से ही सेंटर पर उमड़ पड़े. सेंटर में अब निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, दवाएं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह दी जाएगी, जिससे गांव के लोग समय पर इलाज पा सकेंगे.

रोटरी क्लब पटना मिडटाउन के अध्यक्ष वी. पी. सिंह ने कहा– “हम चाहते हैं कि गांव का हर व्यक्ति स्वस्थ रहे. ये सेंटर सिर्फ इलाज नहीं, बल्कि जागरूकता की दिशा में एक कदम है.”

Advertisements
Ad 1

गांव के बुजुर्ग रामदुलार बाबू भावुक होकर बोले– “पहले इलाज के लिए पटना जाना पड़ता था, अब यहीं सबकुछ मिलेगा. किराया भी बचेगा और समय भी.”

गांव के मुखिया, सरपंच और तमाम सम्मानित नागरिकों ने सेंटर की जमकर तारीफ की और कहा कि रोटरी क्लब ने गांव को एक नई दिशा दी है.

इस अवसर पर रोटरी क्लब पटना मिडटाउन के वरिष्ठ सदस्य रविनाथ खन्ना, राजेश गुप्ता, डॉ. प्रीतांजलि सिंह, अभिषेक अकेला, शरद रंजन, दिनेश कुमार, संजय केडिया, डॉ. ओम प्रकाश, आशुतोष कुमार, राकेश कुमार, विजय कुमार, वकील अजीमुद्दीन, नंद किशोर प्रसाद और प्रमोद कुमार की विशेष उपस्थिति रही.

Related posts

नीतीश कुमार अधिकारियों के मुख्यमंत्री हैं, जनता के नहीं : तेजस्वी प्रसाद यादव

जमीन विवाद में कुख्यात सुनील यादव की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

चकबैरिया में प्राण प्रतिष्ठा से गूंजा आस्था का स्वर, श्री राम कथा ने दिया धर्म और कर्तव्य का संदेश

error: