बिहार

एसएसबी ने सीमा से सटे कोशिकापुर गांव से 45 किलो गाजा बरामद किया

अररिया, रंजीत ठाकुर एसएसबी 56 वीं वाहिनी फुलकाहा के जवानों ने गस्त के दौरान सूचना के आधार पर भारत नेपाल सीमा स्तंभ संख्या-187 से सटे फुलकाहा थाना क्षेत्र के कोशिकापुर गांव से एक बाइक पर लदे 45 किलो गाजा बरामद किया है। यह कार्रवाई तब की गई जब फुलकाहा पुलिस और एसएसबी के जवान सीमा पर गस्त कर रहे थे कि नेपाल के तरफ से एक बाइक चालक भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया और जवानों को जैसे ही देखा कि बाइक पटक कर नेपाल के तरफ भाग गया।

बाइक पर लदे बोरे को जांच करने पर गाजा पाया गया। जिसे जप्त कर कागजी कार्रवाई कर फुलकाहा थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया। वहीं पुलिस ने बाइक व गाजा पर मामला दर्ज कर तस्कर की तलाश कर रही है। इस अभियान में एसएसबी के सहायक उप निरीक्षक विजयन सिंह,एवं थाना पुलिस के अलावे अन्य जवान शामिल थे।

Related posts

वैशाली हिंदी साहित्य सम्मेलन द्वारा धूमधाम से मनाई गई

ठिकरी गांव की सड़क बनी मुसीबत, कीचड़ में फंसी ग्रामीणों की जिंदगी

पत्नी और उसकी मां ने की पति की जमकर पिटाई, महिला कांस्टेबल खड़ी देखती रही

error: