बिहार

छत पर आई लड़कियों को पड़ोसी करते हैं कमेंट बाजी और छेड़खानी


पटना, अजित यादव पटना के बेउर थाना क्षेत्र के सिपारा इलाके में एक पीड़ित परिवार ने बेउर थाना में आवेदन देकर बताया है कि उनके घर की लड़कियां जब छत पर चढ़ती है तो आसपास के लड़के कमेंट बाजी और भद्दे इशारा करते हुए छेड़खानी करते हैं। इसका विरोध करने पर लड़कों मनचलों के परिवार के लोगों ने मारपीट गाली गलौज किया इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.तीन दिनों बाद भी इस मामले में बेउर थाना पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है जिससे पीड़ित परिवार दहशत में जी रहा है।

Advertisements
Ad 1

पीड़ित परिवार के लोगों का कहना है कि मनचले बदमाशों का मनोबल बढ़ा हुआ है जिस से घर से निकलना मुश्किल हो गया है। पीड़ित परिवार की लड़कियों की मां ने कहा कि थाना में आवेदन देने के बाद दोबारा उनके घर पर चढ़कर लड़कों के परिवार की महिलाओं और अन्य लोगों ने भद्दी भ द्दी गालियां दी और मारपीट किया जिसका वीडियो भी बनाया गया है। इस मामले में थाना अध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि ऐसा कोई वीडियो उन्होंने नहीं देखा है। छानबीन के बाद जो दोषी होंगे उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

होली को लेकर फुलकाहा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

फारबिसगंज अवर निबंधक सह विवाह पंजीकरण पदाधिकारी ने बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

बलुआही धार को सफाई करने की उठने लगी मांग

error: