बिहार

गौरी चौक में वीरेंद्र रविदास हत्याकांड में आरोपितों के घर कुर्की की तैयारी

फुलवारी शरीफ, अजित . गौरीचक थाना क्षेत्र के कांडप गोपालपुर गांव में वीरेंद्र रविदास की हत्या मामले में फरार चल रहे नाम जड़ आरोपितों ने अपने-अपने घर पर इस्तिहार चिपकाने के बावजूद अब तक सरेंडर नहीं किया है इस मामले पुलिस सब उनके घरों की कुर्की जपती करने की तैयारी कर रही है.

गौरीचक थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि विगत 7 जुलाई 2024 को गौरीचक थाना क्षेत्र के गोपालपुर कंडाप में हुई हत्या मामले में गौरीचक थाना में नामजद प्राथमिकी कांड संख्या 314/ 2024 दर्ज की गई थी.इसी कांड में अजमानतीय गिरफ्तारी वारंट निर्गत होने के बावजूद भी हत्यारोपी चिंटू कुमार पिता अरुण सिंह, लवलेश सिंह उर्फ लवजीत सिंह पिता अनुज सिंह उर्फ अन्नु सिंह एवं लेदु सिंह पिता राज बल्लम सिंह तीनों ग्राम गोपालपुर कंडाप गिरफ्तारी के डर से भागे फिर रहे थे.

इस संबंध में न्यायालय द्वारा इश्तेहार निकाल आरोपितों का घर चश्पाया गया था. गौरीचक थाना के पुलिस अवर निरीक्षक सह कांड के अनुसंधान कर्ता आशीष कुमार चौधरी ने ढोल नगाड़े के साथ उपरोक्त तीनों आरोपियों के घर पर इश्तेहार चिपकाया जिसमें दो सप्ताह का समय दिया गया था, आत्मसमर्पण करने के लिए. फिर भी हत्यारोपी द्वारा न तो थाना में और ना ही न्यायालय में आत्म समर्पण किया गया.अब जल्द ही तीनों हत्यारोपियों के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी.

Related posts

गन्ना यंत्रीकरण योजना : किसानों को दिवाली में कृषि यंत्रों की खरीद पर 50 फीसदी तक अनुदान

IGIMS में जटिल इसोफेगस-प्लूरल फिस्टुला का आधुनिक एंडोस्कोपिक तकनीक से सफल प्रबंधन

लिवर प्रत्यारोपण की ऐतिहासिक उपलब्धि पर IGIMS की चिकित्सकीय टीम ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत से की शिष्टाचार मुलाकात