बिहार

फुलकाहा थाना भवन निर्माण कार्य में घोर अनियमितता

अररिया, रंजीत ठाकुर जिले के फुलकाहा थाना परिसर में करोड़ों की लागत से थाना भवन का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें मिलावटी बालू, घटिया ईंट, एवं अन्य घटिया सामग्रियों से भवन का निर्माण किया जा रहा है। लोग सवाल उठाने लगे हैं की थाना परिसर में घटिया सामग्रियों से निर्माण किया जाना भ्रष्टाचार को दर्शाता है। बताते चलें कि सरकार कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से करोड़ों की लागत से पुलिस भवन, थाना भवन, अन्य भवनों के लिए भूमि आवंटित कर भवन बनाने का कार्य करवा रही है। वहीं भ्रष्ट पदाधिकारी एवं संवेदक के चलते निर्माण कार्य में घोर अनियमितता बरती जा रही है। बता दे कि कार्यस्थल पर योजना बोर्ड को नहीं लगाया जाना गुणवत्ता पर सवाल खड़ी करती है।

Advertisements
Ad 1

इस बाबत फुलकाहा थाना अध्यक्ष ने बताया कि जानकारी मुझे भी प्राप्त हुई है। अनियमितता को लेकर वरीय अधिकारी को सूचना दिया गया है। आगे जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।

Related posts

जिलाधिकारी के निदेश पर पटना शहर में आज सातवें दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया

बिहार के शिक्षा मंत्री ने तख्त श्री हरिमंदिर जी गुरुद्वारा में मत्था टेका

नौकरी और रोजगार की मांग करने वाले टीआरई 4 के अभ्यर्थियों पर पुलिसिया लाठीचार्ज पर एजाज अहमद ने कहा…

error: