बिहार

चैम्पियनशिप मे पटना टीम ओवर ऑल टीम चैम्पियन

पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) रामदेव महतो कम्युनिटी हाॅल एवं पाटलिपुत्र परिषद खेल भवन मे आयोजित 27 से 29 तीन दिवसीय रामदेव महतो मेमोरियल ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पटना टीम ओवर ऑल चैम्पियन टीम बना। जबकि गोपालगंज टीम दूसरे स्थान पर और लखीसराय टीम तीसरे स्थान पर रही। इस बात की जानकारी आयोजन सचिव व ताइक्वांडो संघ के सचिव जे पी मेहता ने दी।

इस चैम्पियनशिप के सभी विजेता खिलाड़ीयो का पुरस्कार वितरण भाजपा क्रिड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री सतीश राजु ,एवं समाज सेवी डाक्टर जय कुमार , क्रिसेनट कान्वेंट स्कूल के प्रिसिंपल शालु श्राॅफ ने किया। पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक राजीव रंजन विकास ,आनंद ,अजय , प्रेम प्रकाश ताइक्वांडो संघ से मनीष , केशव , निखिल आर्यन , बादल कुमार उपस्थित रहे।

Related posts

कोरोनाकाल की याद के साथ रिश्तों का संदेश दे गई बोध

उर्दू गजल अदब की आबरू है : कुलसचिव

जिले के क्लैप लिपि और प्लेट से संबंधित बच्चों को स्वस्थ्य बनाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा भेजा गया पटना