बिहार

श्रद्धेय सुशील कुमार मोदी जी के जयंती पर दिवसीय महिला एवं पुरुष थ्रो बॉल प्रतियोगिता – सतीश राजू


पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता रहे बिहार सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व सुशील कुमार मोदी जी के जयंती के अवसर पर 05 जनवरी से 12 जनवरी तक आयोजित सेवा पखवारा के तहत भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ 12 जनवरी को एक दिवसीय महिला एवं पुरुष थ्रो बॉल प्रतियोगिता का आयोजन करेगी।

उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री सतीश राजू जी ने कहा कि श्रद्धेय सुशील कुमार मोदी जी बिहार भाजपा के वरीय नेता थे और लंबे समय तक बिहार के उप मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने समाज हित में कार्य किया और समाज के सभी वर्ग के लोगों के लिए सदैव समर्पित रहे। इसी कारण बिहार भाजपा उनके जन्म जयंती के अवसर पर 5 जनवरी से 12 जनवरी तक 07 दिनों का सेवा पखवारा का आयोजन कर रही है और पार्टी ने इस पखवारे के तहत भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ को भी कार्यक्रम करने की जवाबदेही दी है और भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ श्रद्धेय सुशील कुमार मोदी जी के स्मृति में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के दिन पटना के मिलर हाई स्कूल में एक दिवसीय महिला एवं पुरुष थ्रो बॉल प्रतियोगिता का आयोजन करेगी।

Advertisements
Ad 1

यह निर्णय आज पदाधिकारी बैठक मे लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से सह संयोजक राजेश कुमार यादव विकास कुमार गोल्डी, राजीव रंजन यादव, विकास सिंह, अजय मुन्ना, कंचन, रमेश गुप्ता, मोहित श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे जदयू नेताओं को पुलिस ने रोका, थाने पहुंचकर समर्थकों ने जताया विरोध

अंतरराष्ट्रीय मंच पर एम्स पटना की एक और उपलब्धि, डॉ. पंकज कुमार ने स्विट्जरलैंड में प्रतिष्ठित पीईटी/सीटी फेलोशिप सफलतापूर्वक की पूर्ण

शराब कांड का फरार अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

error: