बिहार

नीति आयोग ने माना है कि विकास सूचकांक में बिहार फिसड्डी राज है, तो नीतीश जी बतायें कि प्रगति यात्रा का क्या उद्देश्य है : एजाज अहमद

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने अपनी प्रतिक्रिया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से पूछा है कि जब बिहार में 20 सालों में प्रगति के कार्य कहीं दिख नहीं रहे हैं।

जहां पुल -पुलिया गिर रहे हैं, भ्रष्टाचार को सदाचार और शिष्टाचार का रूप दे दिया गया है, महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं में वृद्धि हो रही है, बिहार में सरकार का इकबाल पूरी तरह से समाप्त हो गया है ,शासन और प्रशासन पर से सरकार की पकड़ समाप्त हो गई है, साथ ही महंगाई बढ़ रही है और नीति आयोग की रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से कहा गया है की बिहार विकास के सूचकांक के मामले में सबसे फिसड्डी राज है।

चाहे चिकित्सा का क्षेत्र हो ,शिक्षा का क्षेत्र हो या बिल्डिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का क्षेत्र हो सभी मामलों में बिहार पूरी तरह से फिसड्डी है। उसके बाद भी किस प्रगति को दिखाने और देखने के लिए मुख्यमंत्री जी प्रगति यात्रा कर रहे हैं या समझ से परे है। जहां प्रगति नहीं हुई है,वहां पर प्रगति यात्रा सिर्फ 226 करोड़ जनता की गाढ़ी कमाई को बर्बाद करने का एक तरीका है। और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना चेहरा चमकाने के उद्देश्य को लेकर यात्रा पर निकले हैं।

Related posts

गन्ना यंत्रीकरण योजना : किसानों को दिवाली में कृषि यंत्रों की खरीद पर 50 फीसदी तक अनुदान

IGIMS में जटिल इसोफेगस-प्लूरल फिस्टुला का आधुनिक एंडोस्कोपिक तकनीक से सफल प्रबंधन

लिवर प्रत्यारोपण की ऐतिहासिक उपलब्धि पर IGIMS की चिकित्सकीय टीम ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत से की शिष्टाचार मुलाकात