बिहार

पटना में बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने कि फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र के हजारी मोहल्ले में उस वक्त अफरातफरी मच गई ज़ब अचानक से गोलीबारी होने लगी। गोलिबारी कि आवाज सुन आसपास के लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं घटना कि सूचना स्थानीय थाना को दी गई जहां मौके पर पहुंची पुलिस कि भनक लगते ही अपराधी मौके से फरार हो गए।

घटना के संबंध में बताया जा रहा हैं कि तीन की संख्या में बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने दीनदहाड़े हजारी मोहल्ले निवासी विक्की कुमार के घर पर फायरिंग की। फायरिंग होता देख लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हालांकि इस दौरान किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।वहीं घटना कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल से पांच खोखे बरामद किए हैं और पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले में थाना प्रभारी प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि फायरिंग के बाद पुलिस जांच में जुटी हैं। घटनास्थल के आसपास के CCTV कैमरा को भी खंगालने का प्रयास किया जा रहा हैं। बताया जा रहा हैं कि पुराने विवाद और पैसे के लेन-देन का मामला हो सकता है, हालांकि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका हैं।

Related posts

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन

error: