बिहार

जमीन विवाद निपटारा को लेकर फुलकाहा थाना परिसर में जनता दरबार आयोजित

अररिया, रंजीत ठाकुर नरपतगंज अंचल अंतर्गत
शनिवार 08 जून को फुलकाहा थाना परिसर में एएसआई अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में जमीन विवाद निपटारे को लेकर जनता दरवार का आयोजन किया गया है। जिसमें मजिस्ट्रेट के रूप में हल्का कर्मचारी रवि कुमार ने पूर्व से चले आ रहे दो मामले में से एक मामले का साक्ष्य के आधार पर सुलह समझौता के तहत निष्पादित किया।

वहीं आज जमीन विवाद निपटारे को लेकर दो व्यक्तियों ने आवेदन दिया है।मजिस्ट्रेट ने एएसआई के मौजूदगी में नए आवेदन का जांच पड़ताल कर आवेदक को कहा साक्ष्य के साथ अगले जनता दरबार में उपस्थित होकर पक्षों के बीच अपनी बात रखेंगे। दोनों पक्षों को सुनने के बाद सुनवाई की जायेगी।

Related posts

समावेशी विकास के लिए बीमा क्षेत्र में नवाचार आवश्यक : डॉ. प्रेम कुमार

बाढ़ के बीच स्वास्थ्य सेवाओं का ‘ऑपरेशन’ : 22 कैंप, 5 बोट एम्बुलेंस और 700 लोगों का इलाज

खुसरूपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी के दो मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार!

error: