बिहार

लूट की घटना में शामिल तीन आरोपी 4.65 लाख रूपये के साथ गिरफ्तार!

दानापुर, आनंद मोहन। दानापुर में 14 मई 2024 को दो लूट की घटनाएं हुईं। पहली घटना में रूपसपुर थाना क्षेत्र के लोहिया पथ पर दिनेश प्रसाद से पांच लाख रुपये लूटे गए। दूसरी घटना खगौल थाना क्षेत्र में हुई, जहां एसबीआई बैंक से दो लाख रुपये निकालकर ले जा रहे एक वृद्ध व्यक्ति से डीआरएम चौराहा पर लूट की गई। नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के निर्देश पर दानापुर सहायक पुलिस अधीक्षक दीक्षा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Advertisements
Ad 1

घटना में प्रयुक्त दो पल्सर मोटरसाइकिलें और लूटे गए पैसों में से रूपसपुर से तीन लाख पंद्रह हजार रुपये और खगौल से एक लाख पचास हजार रुपये बरामद किए गए। प्रेस वार्ता में दानापुर सहायक पुलिस अधीक्षक दीक्षा ने बताया कि यह सभी कोढ़ा गैंग के सदस्य हैं। दो आरोपी बिहार जबकि एक पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। सभी अपराधियों से पुछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Related posts

एनएमसीएच में विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने पर जोर

AI के क्षेत्र में बिहार का ऐतिहासिक कदम : http://Sarvam.AI और BharatGPT से MoU, ‘डिजिटल बिहार’ को मिलेगी नई गति

पीएम मोदी ने 75 अमृत रेलवे स्टेशनों का किया उद्घाटन, बिहार के पुनर्विकास -सीएम सम्राट चौधरी

error: