बिहार

जोगबनी थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान चला कर टिककुलिया बस्ती के एक घर से भरी मात्रा में नशीली दवाइयां किया बरामद!

अररिया, रंजीत ठाकुर भारत नेपाल सीमा से सटे जोगबनी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को छापेमारी अभियान चलाकर टिकुलिया बस्ती के एक घर से भारी मात्रा में प्रतिबंध नशीली दवाइयां किया बरामद। मौके से एक महिला तस्कर को किया गिरफ्तार। यह छापेमारी अभियान गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष राजीव आजाद के नेतृत्व में टिककुलिया बस्ती निवासी मोहम्मद सदरुल के घर चलाई गई।

जिसमें बरामद की गई दवाइयों में स्पस्मो प्रोक्सिवों प्लस कैप्सूल 835 पीस, नाइट्रावेट 1020 पीस, डायजेपाम इंजेक्शन 220 पीस,प्रोमेथोज़ीने हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन 785 पीस, लुपिगेसिक इंजेक्शन 300पीस,फेनिर्मिने मलेट इंजेक्शन 300 पीस, एवं एसकुफ कफ सिरप 36 बोतल बरामद किया गया। साथ ही मौके पर उपस्थित नूरजहां को गिरफ्तार किया गया। जप्त दवाई एवं गिरफ्तार महिला से आवश्यक पूछताछ के बाद मामला दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई हेतु न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेज दिया गया है।

Related posts

जन्माष्टमी उत्सव में राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

एस-ड्राइव अभियान में चार एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

कृष्णोत्सव में ‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी’ पर झूमे युवा, मिलर ग्राउंड में भव्य आगाज

error: