बिहार

पाटलिपुत्र जीत के लिये मंत्रणा, अरुण मांझी से मिलने पहुंचे रामकृपाल यादव

फुलवारीशरीफ, अजित। पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर चुनावी महासमर शुरू हो चुका है ऐसे में हर उम्मीदवार अपनी-अपने जीत सूनिश्चित करने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रहे हैं.महागठबंधन और एनडीए के लिए प्रतिष्ठा के सीट बनी पाटलीपुत्र लोकसभा सीट पर एक बार फिर से राम कृपाल यादव एवं राज्य सभा सांसद मिसा भारती आमने सामने है. दोनों ही गठबंधन दलों के नेताओं कार्यकर्ताओं में एक दुसरे को पटखनी देने के लिए रणनीतियां तैयार करना शुरू हो गई है. पूर्व की तरह दिलचस्प होने वाले ईस महा मूकाबले में शह मात का खेल में बाजी किसके हाथ जायेगी यह तो लोकसभा चुनाव के परिणाम ही बताएगा. फिलहल दोनों ही दलों के तरफ से नेताओं और कार्यकर्ताओं का मिलना जुलना जारी है।

Advertisements
Ad 1

सोमवार को पाटलिपुत्र के बीजेपी सांसद और आगामी लोस चुनाव में एनडीए उम्मीदवार राम कृपाल यादव संपतचक के एकतापुरम पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व विधायक और राज्य महादलित आयोग के सदस्य पूर्व विधायक अरुण मांझी से मूलाक़ात की. दोनों नेताओं ने लोकसभा चुनाव को लेकर मंत्रण की और अपने अपने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्यान किया.इस मौके पर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश कुमार समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Related posts

एम्स पटना में विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया अंधत्व से बचाव का संदेश

सबडर्मल इम्प्लांट पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन, डॉक्टरों को कराया गया प्रैक्टिकल अभ्यास

सास की पीट-पीटकर हत्या के आरोप में बहू की तलाश, इलाज के दौरान अस्पताल में सास की मौत!

error: