बिहार

56वीं वहिनी स.सी.ब. बथनाहा द्वारा भैरोगंज में निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर लगाया गया

अररिया, रंजीत ठाकुर।  नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत 56वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के निर्देशन में भैरोगंज गाँव, बेला में निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर लगाया गया। मानव चिकित्सा शिविर में 56वीं वाहिनी बथनाहा के सहायक कमांडेन्ट(चिकित्सा) डॉक्टर मिस लीला द्वारा सीमावर्ती ग्रामीणों की निःशुल्क जांच की गई तथा उनके परामर्श के अनुसार 56 वीं वाहिनी के चिकित्सा शाखा के मेडिकल स्टाफ द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया। मानव चिकित्सा शिविर से अधिकाधिक संख्या में सीमावर्ती ग्रामीण लाभान्वित हुए।

सशस्त्र सीमा बल द्वारा संचालित इस कार्यक्रम की स्थानीय ग्रामीणों द्वारा काफी सराहना की गई। इस अवसर पर 56वीं वहिनी के सहायक कमांडेन्ट राना कुमार, निरीक्षक पशुपति कुमार सिंह, स्थानीय ग्रामीण व एस एस बी के कार्मिक उपस्थित थे।

Related posts

भाकपा नेता रहीं रत्ना सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा आयोजित : प्रो. सुशीला सहाय

पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटलाइट टाउनशिप के खिलाफ आंदोलन तेज करने का निर्णय

30 वर्ष की आयु के बाद सामान्य लोगों के दिल की जांच संख्या में हो रही है वृद्धि

error: