बिहार

कई दिनों से पटना के एक मोहल्ले में भटक रहा युवक

फुलवारी शरीफ, (न्यूज क्राइम 24) राजधानी पटना में कल इलाकों में आपको लाचार और अंजान भटकते हुए लोग मिल सकते हैं लेकिन राम कृष्ण नगर थाना के इलाके में एक युवक ऐसे ही लगातार खड़ा देखा जा रहा है. लोगों का कहना है कि ना कुछ खाता है ना पीता है और ना ही किसी से बातचीत करता है. लगातार बस खड़ा ही रहता है.लोगों ने स्थानीय थाना को भी सूचना दिया है. पुलिस भी इसका पता नहीं लग पा रही है. पुलिस का मानना है कि यह लड़का मानसिक रूप से विक्षिप्त है.

Advertisements
Ad 1

पटना के रामकृष्ण नगर थाना के आदर्श नगर रोड नंबर 1 में अनजान विक्षिप्त युवक को लगातार खड़ा ही देख रहे लोग अचंभित है. लोगों का कहना है कि सोता भी नहीं है. आसपास के दुकानदार और घरों के लोग कई बार उसे कुछ खाने के लिए देते हैं लेकिन खाने का सामान भी नहीं लेता है. जब लोग ज्यादा जिद करते हैं तो वहां से हटकर कुछ दूर चला जाता है और फिर चुपचाप खड़ा रहता है.

Related posts

गायघाट दुर्गा मंदिर में होली मिलन समारोह मनाया गया

होली मिलन समारोह में सजी ‘रंगोत्सव’ की महफिल, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

पैठना गांव में 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू, गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा

error: