बिहार

काशी भव्य और दिव्य रूप में देश-दुनिया के पर्यटकों को आकर्षित कर रहा : नंदकिशोर

पटना, (न्यूज क्राइम 24) बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी का कायाकल्प कल्प हुआ है। आज काशी भव्य और दिव्य रूप में देश-दुनिया के पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है।

श्री यादव ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी का यह स्वर्णिम काल है। यह स्वर्णिम काल गंगा घाट से लेकर वहां की सड़कों और गलियों में महसूस किया जा सकता है। हर तरफ काशी अपने नव्य और भव्य रूप में दिखती है। श्री यादव ने कहा कि काशी नगरी का विकास वास्तव में सनातन संस्कृति के उन्नयन का द्योतक है। आज सनातन संस्कृति का गरिमामय प्रसार विश्व के कई देशों में हो रहा है।

Advertisements
Ad 1

श्री यादव ने कहा कि पिछले दस वर्षों में काशी में अभूतपूर्व विकास हुआ है। काशी अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर एक आधुनिक केंद्र में परिवर्तित हो रही है। पुनर्निर्मित घाट, काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर और हालिया कार्य विकास की नयी गाथा लिख रहे हैं। विकास की यह गाथा युगों-युगों तक कही-सुनी जायेगी। बाबा विश्वनाथ भी अपनी नगरी को भव्यतम रूप में देखकर प्रसन्न होंगे।

Related posts

24वें प्रतिभा सम्मान समारोह में 4,000 मेधावी छात्र हुए सम्मानित

पटना विमेन्स कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण पर आमंत्रित व्याख्यान, 200 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

सीएम सम्राट चौधरी ने ‘पटना जॉय राइड’ का किया शुभारंभ, बिहार में हेली-टूरिज्म का नया अध्याय शुरू

error: