बिहार

लक्षित हस्तक्षेप कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय पदाधिकारियों की तीन दिवसीय रिफ्रेशर ट्रेनिंग की हुई शुरुआत

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राज्य में संदिग्ध एचआईवी मरीजों की खोज प्रक्रिया को तकनीकी रूप से और सशक्त बनाने के लिए जिला स्तरीय पदाधिकारियों के लिए पटना के एक निजी होटल में लक्षित हस्तक्षेप कार्यक्रम कार्यक्रम (टार्गेटेड इंटरवेंशन ) अंतर्गत तीन दिवसीय रिफ्रेशर ट्रेनिंग की शुरुआत सोमवार को हुई. कार्यक्रम में राज्य के पटना, बेगुसराय, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, पूर्वी चंपारण, सिवान एवं वैशाली जिलों के प्रोग्राम मेनेजर एवं मुल्यांकन एवं अनुश्रवण पदाधिकारी सह अकाउंट ऑफिसर शामिल हुए. तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति (टीआई) के संयुक्त निदेशक मनोज कुमार सिन्हा, उप निदेशक, मंत्रेश्वर पाठक एवं अतिरिक्त निदेशक राजीव रंजन कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यशाला में बिहार वोलंटरी हेल्थ एसोसिएशन (बीवीएचए) के कार्यपालक निदेशक, स्वपन मजुमदार, साथी की क्षेत्रीय प्रतिनिधि डॉ. तनुश्री गुप्ता सहित बीवीएचए की टीम मौजूद रही।

प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति (टीआई) के संयुक्त निदेशक मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि सभी इस प्रशिक्षण कार्यशाला का लाभ उठाएं और कार्यक्रम के तकनीकी पहलुओं को मजबूत करने की कोशिश करें. उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से मुझे उम्मीद है की प्रशिक्षण के बाद राज्य के एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के आंकड़ों में सुधार दिखेगा. उप निदेशक, मंत्रेश्वर पाठक ने अपने संबोधन में सभी प्रतिभागियों को पूरी लगन से कार्यशाला का लाभ उठाने पर बल दिया. अतिरिक्त निदेशक राजीव रंजन कुमार ने ससमय रिपोटिंग की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि हर महीने की 2 तारीख तक सभी जिले अपनी मासिक रिपोर्ट राज्य कार्यालय भेजने सुनिश्चित करें. प्रशिक्षण कार्यशाला में बताया गया कि नाको की 2025 की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में लगभग 1.54 लाख एचआईवी पॉजिटिव केस प्रतिवेदित हैं।

प्रशिक्षण कार्यशाला नाको के रिवाइज्ड गाइडलाइन के तर्ज पर आयोजित की जा रही है. कार्यशाला में साथी की क्षेत्रीय प्रतिनिधि डॉ. तनुश्री गुप्ता ने विभिन्न राज्यों में चल रहे टीआई कार्यक्रम के बारे में प्रतिभागियों को विस्तार से बताया. कार्यशाला में बीवीएचए की भावना सिन्हा एवं राजू शर्मा ने मुख्य प्रशिक्षक की भूमिका निभाई. कार्यक्रम का संचालन बीवीएचए के कार्यपालक निदेशक, स्वपन मजुमदार ने किया।

Related posts

जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में 55 मामलों की सुनवाई; समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के निर्देश

अधिवक्ताओं का कार्यकाल पूर्ण डीएलएसए सचिव ने पैनल अधिवक्ताओं के साथ की बैठक

मारवाड़ी महिला समिति, पटना सिटी ने धूमधाम से मनाया दीपावली मिलन समारोह