बिहार

रेल पुलिस ने 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया, विदेशी शराब बरामद!

पटना, (न्यूज क्राइम 24) रेल पुलिस पटना ने ऑपरेशन क्लीन के तहत 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं। जिसके पास से चोरी के छः मोबाइल एवं तीन ब्लेड का टुकड़ा की बरामदगी हुयी। बरामद सभी सामानों की अनुमानित राशि लगभग 90,000 हजार रूपये बताई जा रही हैं। आपको बतादें की आगामी लोक सभा चुनाव के मद्देनजर रेल पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देश पर दिनांक 08.03.24 एवं 09.03.24 को विशेष अभियान चलाया गया।

रेल जिला पटना अंतर्गत थाना पटना जं० रेल थाना जहानाबाद (तारेगना) से कुल 6 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है। वहीं अवैध शराब एवं मादक पदार्थ तस्कर के विरूद्ध रेल पटना अन्तर्गत दिनांक 08 और 09.03.2024 को बख्तियारपुर, रेल पी०पी० राजेन्द्रनगर, गुलजारबाग एवं बक्सर में कारवाई करते कुल 105.270 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं।

Related posts

पटनासिटी के 9tees Cafe में पहली बार आयोजित हुई दिवाली पार्टी, गेम्स और संगीत से सजी शाम

बिहार में भाजपा वोट चोरी ही नहीं कर रही है, बल्कि जनादेश की डकैती भी कर रही है : प्रो मनोज कुमार झा

सिख विरोधी नरसंहार के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली में पदयात्रा