बिहार

सांसद रविशंकर ने विभिन्न सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया

पटना, (न्यूज क्राइम 24) पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पटना साहिब सांसद रविशंकर ने बांकीपुर विधानसभा के चिरैयाटांड़ मंडल में सांसद निधि से निर्मित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन कर क्षेत्रवासियों से संवाद किया। इस सुअवसर पर श्री प्रसाद ने स्थानीय निवासियों को संबोधित करते हुए मोदी सरकार के विगत 10 वर्षो के कुशल कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धियों व गरीब कल्याण को समर्पित महत्वपूर्ण निर्णयों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

श्री प्रसाद ने बांकीपुर विधानसभा में सांसद निधि से निर्मित विभिन्न सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इस दौरान क्षेत्र की जनता ने फुल माला के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया और पुनः मोदी सरकार बनाने और अबकी बार 400 पार की नारा दोहराया। इस मौके पर बांकीपुर विधायक नितिन नवीन, जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र श्रीवास्तव सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी और मंडल के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर भाकपा (माले) ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

भाकपा नेता रहीं रत्ना सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा आयोजित : प्रो. सुशीला सहाय

पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटलाइट टाउनशिप के खिलाफ आंदोलन तेज करने का निर्णय

error: