फुलवारीशरीफ, अजीत। पटना के अति संवेदनशील इलाकों में शुमार फुलवारी शरीफ में बड़ी संख्या में पैदल एवं वाहनों पर सवार फोर्स ने फ्लैग मार्च किया. सुबह से लेकर देर रात तक फ्लैग मार्च करते पुलिस के सायरन बजाती वाहनों एवं पैदल पुलिस जवानों को पूरे बाजार में भ्रमण करते देखा गया।
थाना अध्यक्ष सफीर आलम ने बताया कि फुलवारी शरीफ थाना से निकलकर फ्लैग मार्च ईसापुर चुनौती कुआं खानकाह मोड़ कुरकुरी हिंदूनी बहादुरपुर गोणपुरा राय चौक बभनपुरा भूसौला दानापुर वाल्मी नया टोला राष्ट्रीय गंज सबजपुरा खगोल लख हारून नगर टमटम पड़ाव प्रखंड कार्यालय पुरानी भट्ठी मोड़ पेठिया बाजार चौराहा सहित सभी प्रमुख इलाकों में किया गया. पुराना कहां की शांतिपूर्ण और स्वादपूर्ण वातावरण में सरस्वती पूजा एवं बसंत पंचमी संपन्न कराए जाने को लेकर पुलिस प्रशासन हर प्रमुख चौक चौराहा पर पूरी तरह से मुस्तैदी से डटा रहा. प्रखंड एवं नगर में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी लगातार गश्त करते रहे .खुफिया अधिकारी सादी वर्दी में घूम-घूम कर इलाके का मुआयना करते नजर आए।
