फुलवारीशरीफ, अजीत। तक्षशिला कॉलेज ऑफ एजुकेशन में स्वच्छता अभियान-6.0 के तहत स्वच्छता विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देश पर आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय सत्र के शिक्षक-प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में गांधी, स्वच्छ भारत, उन्नत भारत और ग्रीन इंडिया नाम से चार टीमें बनायी गयी थीं. प्रतिभागियों से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, साफ-सफाई और सामाजिक दायित्वों से जुड़े सवाल पूछे गये. प्रतियोगिता में गांधी टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया. टीम में दिनकर प्रकाश भास्कर, गौरव कुमार, पूजा कुमारी, प्रियंका कुमारी और मनीषा भारती शामिल थे. वहीं शिवम, रितेश, मनीषा, राहुल, प्रीति, अंजलि, अदिति, अवनीश, स्नेह और सरफराज समेत अन्य प्रशिक्षुओं ने भी भागीदारी निभायी।
इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक इकबाल एहसन ने कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत आदत नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है. इसका सीधा संबंध नागरिकों के स्वास्थ्य और राष्ट्र के विकास से है. उन्होंने प्रशिक्षुओं से स्वच्छता का संदेश परिवार और समाज तक पहुंचाने की अपील की।
प्राचार्या डॉ. सविता सिन्हा ने कहा कि शिक्षक-प्रशिक्षु भविष्य के शिक्षक हैं. इसलिए समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
कार्यक्रम में डॉ. परवेज याहया, डॉ. सृष्टि राजेश, डॉ. कविता कुमारी, डॉ. मिथिलेश कुमार, ओपी पांडेय, डॉ. रूबी सिंह, डॉ. नबील अहमद, डॉ. एमडी सिराज और डॉ. सुजय कुमार समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे. कार्यक्रम का समापन स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करने के संदेश के साथ हुआ।
