बिहार

गुरुद्वारा में केंद्रीय मंत्री ने गुरू घर में मत्था टेका

पटना सिटी, (न्यूज क्राइम 24) भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री (समाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय) डॉ. वीरेंद्र कुमार ने सिखों के दशमे गुरू श्री गुरू गोविंद सिंह के जन्म स्थान तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में मत्था टेक कर गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया। तख्त साहिब पर ग्रंथी ने सिरोपा प्रदान कर गुरू घर का आशीर्वाद प्रदान किया।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री को श्री गुरु गोविंद सिंह जी के पटना साहिब में बाल काल के इतिहास से भी अवगत कराया। प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही ने इतिहास संबंधित पुस्तक भेंट किया।इससे पहले तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरूद्वारा पहुंचने पर प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार जगजोत सिंह सोही, भाजपा नेता संजीव यादव, मीडिया प्रभारी प्रदीप काश,चौक मंडल महामंत्री विनय कुमार , नैयर इकबाल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

Related posts

स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह

कन्हैया नगर मुसहरी में दर्जनों महादलित परिवारों के घर तोड़े जाने से आक्रोश

जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कंट्रोल कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, फ्लड फाइटिंग कार्यों की समीक्षा की

error: