बिहार

धर्म अपनाने का चीज है, हम किसी भी धर्म को अपना सकते है : अशोक चौधरी

जमुई, मो० अंजुम आलम। बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी जमुई पहुंचे। जहां कार्ययकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।उंसके बाद वे मीडिया कर्मी से मुखातिब होते हुए मुगलों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।उन्होंने कहा कि इस देश को मुगलों ने कभी लूटा नहीं है।उन्होंने हमारे देश में राज किया पर सब कुछ छोड़ कर चले गए थे।इस देश को अंग्रेजो ने लूट कर ले गए।आगे उन्होंने कहा कि इस देश में कुछ पार्टि के लोग धर्म के नाम पर गुमराह कर रही है।

Advertisements
Ad 1

भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि वह हर सुबह उठकर भगवान का नाम लेते हैं। उन्होंने कहा कि क्या भरोसा वह किसी दिन अजमेर शरीफ जाएं और उनका मन इस्लाम कबूल करने का हो जाए या वह किसी दिन लच्छूआड़ भगवान महावीर के जन्म स्थान जाएं और जैन धर्म को स्वीकार कर लें,इसमें उन्हें कोई परहेज नहीं है। उन्होंने कहा कि जेडीयू जनता दल यूनाइटेड पूरी तरह से सुरक्षित है और लोग यह भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे है कि लीडरशिप कमजोर हो रहा है।जनता दल यूनाइटेड का लगातार बैठक हो रही है।यह सब फालतू बात है।उन्होंने कहा कि नीतीश जी मजबूती के साथ खड़े है। हम इतना ही कहेंगे कि टाइगर अभी जिंदा है।

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

error: