बिहार

बिहार प्रदेश भाजपा आयुष विभाग के संयोजक डा. अजय प्रकाश बनाए गये

पटना, न्यूज क्राइम 24। बिहार एक्युप्रेशर योग काॅलेज, पटना के सचिव एवं प्रसिद्ध चिकित्सक डा. अजय प्रकाश को बिहार प्रदेश भाजपा आयुष विभाग का संयोजक बनाया गया है। संयोजक का दायित्व मिलने पर डा. अजय प्रकाश ने प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया, सदन नेता विपक्ष विजय कुमार सिन्हा सहित सभी केन्द्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व को आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया है। डा. अजय प्रकाश ने अपने दायित्व का निर्वहन में अपना सम्पूर्ण योगदान देने की बात कही।

डा. अजय प्रकाश को संयोजक बनाने पर आयुष चिकित्सको में अत्यधिक हर्ष हैं। प्रसिद्ध चिकित्सक डा. सर्वदेव प्रसाद गुप्त, डा. पंकज पाण्डेय, डा. अंशु तिवारी, डा. राज किरण, प्रदीप बरनवाल, प्रिंस कुमार राजू, गुड्डू बरनवाल, डा. श्रीप्रकाश बरनवाल, वीणा प्रकाश, डा. अनिता सिन्हा, राजेश कुमार पांडेय आदि सैकड़ो चिकित्सकों व अन्य समाज सेवी ने बधाई दी है।

Related posts

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन

error: