बिहार

फुलकाहा थाना परिसर में जमीनी विवाद को लेकर जनता दरबार आयोजित

अररिया, रंजीत ठाकुर। फुलकाहा थाना परिसर में जमीनी विवाद को लेकर आज शनिवार 16 दिसंबर को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें जमीनी विवाद से जुड़े दर्जनों लोग उपस्थित रहे। वहीं मजिस्ट्रेट के रूप में हल्का कर्मचारी नवाबगंज रवि कुमार मौजूदगी में तथा फुलकाहा थाना के एएसआई संतोष ठाकुर के निगरानी में जनता दरबार का आयोजन किया गया।

आज के जनता दरबार में लगभग आधा दर्जन नए मामले को लेकर लोग उपस्थित हुए जिसमें से कई मामले का सुलह समझौता के तहत निष्पादित किया गया तो वहीं अन्य कई मामले में दोनों पक्षों को साक्ष्य के साथ अगले जनता दरबार में उपस्थित होने के लिए बोला गया है।

Related posts

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5 परियोजनाओं को दी मंजूरी

साइबर अपराध पर मुख्य सचिव की उच्चस्तरीय समीक्षा, 1930 पर शिकायत की अपील

पटेल नगर में अंडरग्राउंड नाले का निर्माण शुरू, वर्षों बाद जलजमाव से मिलेगी मुक्ति

error: