बिहार

गरीब परिवारों के बीच गर्म कपड़े वितरित

फुलवारी शरीफ, अजीत। पटना के फुलवारी शरीफ के करोड़ी चक और आसपास के दलित बस्ती में गरीब परिवारों को चिन्हित करके गर्म कपड़े वितरित किया गया.संस्था के लोगो ने बताया की लविंग एंजल्स एनजीओ ने जरूरतमंदों के बीच कपड़े और किताबें वितरित किया है. हमारे इस एनजीओ का प्रयास यह है कि जरूरतमंदों को कभी कपड़े,भोजन और पढ़ने के सामान की कमी ना हो.संस्था जन सेवा का कार्य बहुत पहले से चला रहा है.

वहीं कुछ परिवार के लोगों को संस्था के कार्यालय में भी गर्म कपड़े और पाटन सामग्री उपलब्ध कराया गया. संस्था के सदस्य ने बताया कि जरूरतमंद लोग करोड़ीचक रानीपुर रोड स्थित उनके कार्यालय में आकर भी जरूरत के समान प्राप्त कर सकते हैं. इस मौके पर रजनीश कुमार, अखिलेश कुमार, पंकज कुमार,सुजीत कुमार, रणविजय कुमार, बादल श्रीवास्तव,प्रशांत कुमार समेत एनजीओ के सभी टीम मेंबर्स मौजूद थे.

Related posts

डॉ. इकबाल दुर्रानी ने सामवेद का हिंदी और उर्दू में किया अनुवाद, सुचिता सिंह ने दी बधाई

विद्यालय पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की टीम का पूर्णिया में शैक्षणिक भ्रमण

बराबर महोत्सव–2026 एवं पर्यटन विकास को लेकर जिला पदाधिकारी की महत्वपूर्ण बैठक