बिहार

प्रखंड कॉलोनी प्राथमिक विद्यालय में नन्हे मुन्ने बच्चों को हाथों की सफाई के बारे में दी गई जानकारी

फुलवारी शरीफ, अजीत। पटना के फुलवारी शरीफ प्रखंड परिसर स्थित प्रखंड कॉलोनी प्राथमिक विद्यालय में नन्हे मुन्ने बच्चों को शनिवार को हाथों की साफ सफाई के बारे में जानकारी दिए गए . शिक्षिका नीतू शाही ने बच्चों को बताया कि किसी भी तरह के खान-पान से पहले हाथों की साफ सफाई साबुन से करना चाहिए ताकि बैक्टीरिया उनके शरीर में प्रवेश न करें . गंदे हाथों से खाना खाने से शरीर में बैक्टीरिया प्रवेश कर जाता है और बच्चे बीमार हो जाते हैं . इसके अलावा शनिवार को सुखद शनिवार सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत कई तरह के मनोरंजन कार्यक्रम पेश किए गए.

Advertisements
Ad 1

शिक्षिका नीतू शाही ने बताया कि मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम सुरक्षित शनिवार के तहत प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी के बच्चों को स्वच्छ हाथो की साफ-सफाई एक कविता के माध्यम से भी दी गई. बच्चों के बीच साफ हाथो की पेंटिग प्रतियोगिता करवाई गई. साफ सफाई आवश्यकता के फायदे के बारे में विस्तार से बच्चों को बताया गया. बच्चों को अभी बताया गया कि अपने घर में भी लोगों को हाथों की साफ-सफाई के बारे में जागरूक करें.सभी बच्चों ने काफी उत्साहित होकर एक से बढ़कर एक चित्र बनाएं. शिक्षिका द्वारा बच्चों को एक संदेश ,सभी रोगों की है एक दवाई,अपने हाथो को हमेशा रखो साफ-सफाई.

Related posts

नगर पुलिस अधीक्षक मध्य का हवाई अड्डा थाना में औचक निरीक्षण

अनुत्तीर्ण छात्राओं को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल, डीपीओ (माध्यमिक) की अध्यक्षता में अहम बैठक

राज्य में 1 अप्रैल से किसानों से सरकार खरीदेगी गेहूं

error: