बिहार

स्वच्छता पखवाड़े अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली

अररिया, रंजीत ठाकुर। 56वीं वाहिनी एसएसबी बथनाहा के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के निर्देशन में समस्त सीमा चौकी स्तर तक दिनांक एक दिसंबर से 15 दिसंबर 2023 तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम द्वारा समस्त अधिकारी व कार्मिकों सहित दिनांक 1 दिसंबर को देश को स्वच्छ बनाने एवं स्वच्छता हेतु आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए संकल्प व प्रतिज्ञा ली गई।

इसी कड़ी में आज शनिवार 2 दिसंबर 2023 को स्थानीय ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा बैनर ,पम्पलेट, व स्लोगन पट्टी के साथ पैदल मार्च कर स्वच्छता हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर 56वीं वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम, द्वितीय कमान अधिकारी कस्तूरी लाल, उप कमांडेन्ट दीपक साही, रोमेश याईखोम, सहायक कमांडेंट मणीन्द्र नाथ सरकार, एवं 56वीं वाहिनी के समस्त कार्मिक उपस्थित थे।

Related posts

वरिष्ठ समाजसेवी प्रदीप देवड़ा का खाजेकलां घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, विभिन्न संगठनों के लोगों ने दी श्रद्धांजलि

शहर में धूल-मिट्टी से आमजन और छठव्रती परेशान, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

400 बच्चे नामांकित, विद्यालय में उपस्थिति नदारद, शिक्षण व्यवस्था पर उठे सवाल