बिहार

पारस एचएमआरआई में बीपकॉन के सफल आयोजन के लिए हैदराबाद में मिला सम्मान

पटना, अजीत। पटना के पारस एचएमआरआई के पल्मोनॉलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ प्रकाश सिन्हा को बीपकॉन-2023 सफलतापूर्वक कराने के लिए आईसीएस अवार्ड से नवाजा गया। यह अवार्ड हैदराबाद में 1 दिसंबर से चल रहे नैपकॉन के दौरान प्रदान किया गया। पिछले दिनों पारस एचएमआरआई में डॉ प्रकाश सिन्हा के नेतृत्व में पल्मोनोलॉजिस्ट का कांफ्रेंस बीपकॉन का सफल आयोजन किया गया था। इंडियन चेस्ट सोसाइटी के सचिव ने प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि डॉ सिन्हा को यह पुरस्कार आईसीएस द्वारा शुरू किए गए कार्यक्रमों के प्रति शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट समर्थन और बिहार राज्य को पैन इंडिया मंच पर लाने के लिए दिया गया है।

उन्होंने कहा कि सम्मेलन को सर्वोत्तम और सबसे बहुमुखी बनाने के प्रयासों के लिए आपको धन्यवाद देते हैं, यह राज्य की आवश्यकता के अनुसार प्रत्येक पल्मोनोलॉजिस्ट के लिए समावेशी था। इस सम्मान के लिए डॉ प्रकाश सिन्हा ने पारस एचएमआरआई की पूरी रेस्पिरेटरी मेडिसिन डिपार्टमेंट की टीम को बधाई दी है। डॉ. एस के मधुकर को इंडियन चेस्ट सोसाइटी की तरफ से पल्मोनरी मेडिसीन में उत्कृष्ट प्रतिभा के लिए फेलोशिप अवार्ड दिया गया।

वहीं पारस हेल्थ के जोनल डायरेक्टर डॉ. विक्रम सिंह चौहान ने पूरी पारस टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि डॉ प्रकाश सिन्हा के नेतृत्व में पल्मोनोलॉजिस्ट की पूरी टीम बहुत बेहतर कार्य कर रही है और इसी का परिणाम है कि इस टीम ने बीपकॉन 23 का सफल आयोजन किया और इसके लिए पुरस्कार भी मिला है।

Related posts

जहानाबाद एसपी के जनता दरबार में 13 लोगों की शिकायतें सुनी गईं

वरिष्ठ समाजसेवी प्रदीप देवड़ा का खाजेकलां घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, विभिन्न संगठनों के लोगों ने दी श्रद्धांजलि

शहर में धूल-मिट्टी से आमजन और छठव्रती परेशान, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल