बिहार

छठ महापर्व को लेकर पटना सिटी के गाय घाट से लेकर कंगन घाट तक का दौरा किया : DM

पटना, न्यूज क्राइम 24। छठ महापर्व को लेकर पटना DM चंद्रशेखर कुमार ने पटना सिटी के गाय घाट गंज से लेकर कंगन घाट तक का दौरा किया । वही सभी घाटो का निरक्षण किया। साथ ही उन्होंने खतरनाक घाटों को सुरक्षित करने के लिये अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर पटना SDO , पटना सिटी एसपी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे ।

वही पटना DM ने बताया कि पटना के चार घाट खतरनाक, वही गंगा का जल स्तर में गिरावट होने के कारण पटना सिटी के सभी घाट सुरक्षित है। समय रहते सभी घाटो पर बैरेकेटिंग और सुरक्षित करने काम काम शुरू कर दिया गया है। छठ वृत्ति सुरक्षा के दृष्टिकोण से बाच टावर और ही पुलिस बल की तैनाती रहेगी। साथ ही छठ व्रतीवर्तियो के लिए चेंजिंग रूम , शौचालय और पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है।। वही श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए NDRF, SDRF और जिला प्रशासन की टीम घाट पर मुस्तैद रहेंगे।छठ पर्व में श्रद्धालुओ और छठवर्तीयो को किसी प्रकार का परेशानी नही हो इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है।

Related posts

डॉ. इकबाल दुर्रानी ने सामवेद का हिंदी और उर्दू में किया अनुवाद, सुचिता सिंह ने दी बधाई

विद्यालय पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की टीम का पूर्णिया में शैक्षणिक भ्रमण

बराबर महोत्सव–2026 एवं पर्यटन विकास को लेकर जिला पदाधिकारी की महत्वपूर्ण बैठक