बिहार

जूता चप्पल बनाने वाला चमड़े के गोदाम में भीषण लगा आग

पटना सिटी, न्यूज क्राइम 24। खाजेकलां थाना क्षेत्र के हजारी मोहल्ला में बीती रात उस वक्त अफरा तफरी मंच गई। जब जूता चप्पल बनाने वाला चमड़े के गोदाम में भीषण आग लग गई। इस आग लगी की घटना में गोदाम में मौजूद दो लोग की झुलसे से मौत हो गई। चमड़े के गोदाम में आग की लपटे तेज होने के कारण गोदाम के ऊपर में रहने वाले लोग भी झुलस गए। जहां स्थानीय लोगो की मदद से किसी तरह उन्हें बाहर निकाला गया।

वही स्थानीय लोगों द्वारा फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी गई पर घण्टो बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची ।जहां बड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया,लेकिन दो लोगों की चमड़े के गोदाम में रेक्सन के साथ जलकर राख हो गए।इस घटना से इलाके में हड़कम मच गई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतक की पहचान जमुई जिला के रहने बाले चप्पल कारीगर मुकेश दास और महादेव दास के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस काफी मसक्कत के बाद दोनों मृत शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।पुलिस सभी पहलुओं को जाँच कर रही है।

Related posts

चतरा समेत 5 जिलों में TSPC का बंद का ऐलान, पुलिस अलर्ट सुरक्षा बलों ने बढ़ाई चौकसी

दुर्गा पूजा को लेकर शेखपुरा में प्रशासन अलर्ट, एसडीओ ने की समीक्षा बैठक, डीजे पर होगी सख्त कार्रवाई

भूमि विवाद और शराबबंदी पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

error: