पंजाब

सोम दत्त अमरोह भाजपा मंडल तलवाड़ा के उपाध्यक्ष नियुक्त

तलवाड़ा, प्रवीन सोहल। भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार मिट्ठू की अध्यक्षता में हुई जिसमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव मन्हास विशेष रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार मिट्ठू द्वारा अपनी टीम का विस्तार करते हुए श्री सोम दत्त अमरोह को भाजपा मंडल तलवाड़ा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इस मौके पर संजीव मन्हास ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र एसी पार्टी है जिसमें ईमानदारी और मेहनत से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि सोम दत्त के उपाध्यक्ष बनने से पार्टी मजबूत होगी।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक सभ्रवाल, कैप्टन करण सिंह, महासचिव मास्टर महिंदर सिंह, अशोक कुमार मंगू, महासचिव रमन कुमार गोल्डी, लखविंदर सिंह, ओ बी सी मोर्चा प्रधान डाॅ. .राजिंदर सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

मंत्री की दस्तक… PHC में हड़कंप दो साल से दवाइयों का रिकॉर्ड नहीं फार्मासिस्ट सस्पेंड

आयुष्मान कार्ड लेकर अस्पताल पहुंचे तो आज इलाज नहीं! हरियाणा में IMA की 24 घंटे की हड़ताल

पवन के कातिलों को इंसाफ न मिलने पर परिजनों का गुस्सा फूटा

error: