अररिया, रंजीत ठाकुर। जहां पुलिस ने दो देसी पिस्टल तीन मैगजीन, 27 जिंदा कारतूस के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी की विस्तृत जानकारी एसपी अशोक कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को घूरना ओपी अध्यक्ष दीपक कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से हथियार की खरीद बिक्री होने वाली है। इसके लिए तत्काल ओपी अध्यक्ष ने टीम गठित की और कार्यवाई के लिए निकल पड़े। साथ ही इस कि सूचना स्थानीय एसएसबी के अधिकारियों को भी दी गई।
तब पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त रूप से टीम गठित कर घूरना ओपी क्षेत्र के महेश पट्टी काली मंदिर के पास पहुंचे। तभी पुलिस टीम ने महेश पट्टी पुल के पास एक व्यक्ति को नीले रंग के पिट्ठू बैग के साथ देखा। पुलिस और एसएसबी के जवानों ने उस संदिग्ध व्यक्ति को घेर कर पकड़ लिया। जब उस व्यक्ति से उसका नाम पूछा गया तो उसने बताया की मेरा नाम विकास कुमार है और वो घूरना ओपी क्षेत्र के महेश पट्टी वार्ड नंबर 9 का रहनेवाला है।
जब जवानों द्वारा उसकी तलाशी ली गई तो युवक की कमर से दो देसी पिस्टल और 7 जिंदा कारतूस मिला। पिट्ठू बैग की तलाशी में 20 जिंदा कारतूस और तीन मैगजीन मिला। जब गिरफ्तार युवक को थाना में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि ये सारा हथियार और गोली घूरना ओपी क्षेत्र के महेश पट्टी वार्ड नंबर 8 के अनीश कुमार का है। पुलिस टीम ने गिरफ्तार विकास कुमार की निशानदेही पर अनीश कुमार के घर पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया गया।
