बिहार

मंडल कारा में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत : परिजनों ने जेल प्रबंधन पर लापरवाही का लगाया आरोप

नालंदा, राकेश। बिहारशरीफ बिहारशरीफ के मंडल कारा में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत हो गई। मृतक की पहचान रहूई थाना क्षेत्र के पुन्हा गांव निवासी रामातार पासवान का 33 वर्षीय पुत्र भिखारी पासवान के रूप में हुई है।मृतक के परिजनों ने जेल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उन्हें समय पर सूचना नहीं दी गई। जब वे भिखारी पासवान को देखने पावापुरी मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो उनकी तबीयत बिगड़ी हुई थी। इलाज के क्रम में देर रात उनकी मौत हो गई।

बताते हैं कि भिखारी पासवान पत्नी की हत्या के आरोप में 1 साल से जेल में बंद था। जिस पर ससुराल वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए रहुई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 1 साल पूर्व मां और अब पिता की मौत के बाद पांच बच्चों के सिर से दोनों की साया उठ चुका है बिहारशरीफ मंडल कारा के जेल अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि सांस लेने की तकलीफ होने पर उन्हें बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related posts

चोर ने क्लीनिक के बाहर से एक लाख रुपये से भरा बैग उड़ाया, आरोपी गिरफ्तार!

गुरुग्राम में बाइक चोर का आतंक खत्म! शातिर 6 चोरी की बाइक बरामद, 16 गिरफ्तार!

छठ व्रती महिलाओं के सिंदूर पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ लोजपा का विरोध मार्च