बिहार

पिता ने पुत्र की गुमशुदगी मामले में बसमतिया ओपी पुलिस को दिया आवेदन

अररिया, रंजीत ठाकुर। बसमतिया ओपी अंतर्गत बसमतिया वार्ड संख्या दो से बीते 9 अक्टूबर से गायब अपने बेटे की गुमशुदगी के मामले में पिता ने बसमतिया ओपी पुलिस में आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में बसमतिया गांव निवासी सुरेश शर्मा ने कहा है कि बीते 9 अक्टूबर के दिन लगभग 4 बजे मेरा पुत्र 15 वर्षीय राजा कुमार शर्मा बसमतिया एसएसबी केम्प के समीप लगे जितिया मेला से लापता है।

जिसे पिछले 5 दिनों से काफी खोजबीन की गई लेकिन कोई पता नहीं चल सका है। ऐसे में आशंका है कि मेरे पुत्र के साथ कोई अनहोनी ना हो इसके लिए पिता ने पुत्र को खोजने के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। इधर लापता युवक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। इस संबंध में बसमतिया ओपी अध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने बताया कि गुमशुदगी मामले में परिजनों द्वारा आवेदन दिया गया है। मामले को लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

Related posts

समालखा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, शान से लहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर संपतचक पीएचसी में गूंजीं दो किलकारियां, परिवारों की खुशियां हुईं दोगुनी

15 अगस्त पर सामने आई इंसानियत की अलग तस्वीर, थानाप्रभारी के साथ मासूमों ने दी तिरंगे को सलामी

error: