बिहार

गाड़ी चालक की गंगा में डूबने से हुआ मौत!

पटना सिटी, न्यूज क्राइम 24। चौक थाना क्षेत्र के कंगन घाट पर शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति की गंगा में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह घंटो प्रयास के बाद मृतक के शव को गंगा नदी से निकला। इस बीच लोगों ने इसकी सूचना चौक थाने को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची चौक थाने की पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

मृतक के पुत्र ने बताया कि उनके पिता उमेश कुमार शर्मा जो की बाहरी बेगमपुर मंडई निवासी हैं। वह कुरियर कंपनी में गाड़ी चालक का काम किया करते थे। उन्होंने बताया कि उनके पिता प्रत्येक दिन गंगा में स्नान करने आते थे। शुक्रवार को गंगा में स्नान करने उतरे और तेज बहाव में बह गये। सूचना मिलते ही आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंचे और घंटे मशक्कत के बाद उनके शव को गंगा नदी से बाहर निकाला। वही चौक थाना प्रभारी गौरी शंकर गुप्त ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा जा रहा है। आसपास के लोगों ने बताया कि इन दिनों गंगा नदी में पानी का बहाव काफी तेज है। इसके कारण आए दिन छोटी-मोटी हादसा होते रहती है। शुक्रवार को भी उमेश शर्मा प्रतिदिन की तरह गंगा में स्नान करने उतरे और तेज बहाव में बह गए। घटना के बाद उनके परिवार के लोगों के बीच मातमी सन्नाटा पसरा है।

Related posts

हाजीगंज मोड़ पर पांच दिवसीय दशहरा सेवा शिविर का उद्घाटन

तीनखंभा सीमा चौकी के जवानों ने 43.125 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर को पकड़ा

सरकारी अस्पताल और डॉक्टर की अनुउपलब्धता और अव्यवस्था को स्वीकार कर मुख्यमंत्री ने ये माना कि बिहार में स्वास्थ्य विभाग भगवान भरोसे; ऐसी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री जनता से माफी मांगे : एजाज अहमद

error: