बिहार

हाजीगंज मोड़ पर पांच दिवसीय दशहरा सेवा शिविर का उद्घाटन

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर, हाजीगंज लक्की बिस्कुट मोड़ एवं वार्ड 67 के नागरिकों के संयुक्त तत्वावधान में दशहरा सेवा समिति की ओर से हाजीगंज मोड़ पर पांच दिवसीय सेवा शिविर का उद्घाटन पटना साहिब के विधायक एवं सचेतक रत्नेश कुशवाहा ने किया।

उद्घाटन समारोह में पटना की महापौर सीता साहू, उपमहापौर प्रतिनिधि अभिषेक चन्द्रवंशी, समाजसेवी नितिन कुमार रिंकू और वार्ड 67 के पार्षद मनोज कुमार जायसवाल उर्फ मुन्ना जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओम प्रकाश पासवान ने की, जबकि मंच संचालन विनय कुमार बिट्टू ने किया।

इस पांच दिवसीय सेवा शिविर में श्रद्धालुओं को निःशुल्क चाय, पानी, दवा, बिस्कुट और चॉकलेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खोया-पाया केंद्र की व्यवस्था भी की गई है।

सेवा शिविर में आलोक रंजन, महेश पासवान, सुजीत गुप्ता, प्रफुल्ल पांडे, हरिमोहन यादव, किरण शंकर, जगन्नाथ शर्मा, पिंटू पासवान, रवि रंजन जायसवाल, राजू गोप, दिलीप शर्मा, संतोष जायसवाल, विकास यादव, अर्जुन यादव, राहुल कुमार, शशिकांत शुक्ला, दामोदर प्रसाद, मनोज यादव, विनोद पांडे सहित कई गणमान्य लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Related posts

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए सख्त निर्देश

निवेश पर तीन गुना मुनाफे और कार-बाइक पर भारी छूट का झांसा, 25 से 30 लोग फंसे

महावीर मंदिर में मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

error: