बिहार

महावीर मंदिर में मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) महावीर मन्दिर, पटना में शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को माँ दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा एवं पूजन संपन्न हुआ। प्रातः 9 बजे माता का पट खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू हो गए। इस अवसर पर मंदिर के सचिव सायण कुणाल ने माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना की। मंदिर में पूजा की बुकिंग कराने वाले श्रद्धालुओं ने भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति का आशीर्वाद मांगा।

माँ दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर मन्दिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गई। भक्तों ने पूरी श्रद्धा एवं भक्ति के साथ माता के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। दिनांक 18 अक्टूबर 2026 (रविवार) को आश्विन शुक्ल अष्टमी का व्रत रखा जा सकता है। व्रत का पारण 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को प्रातः 8:30 बजे के बाद किया जा सकेगा।
दिनांक 20 अक्टूबर 2026 (मंगलवार), आश्विन शुक्ल नवमी को प्रातः 9 बजे से मुख्य यजमान एवं मंदिर के सचिव सायण कुणाल द्वारा हवन प्रारंभ किया जाएगा। मंदिर में कलश स्थापना एवं पाठ की बुकिंग कराने वाले श्रद्धालु प्रातः 11 बजे के बाद हवन-पूजा में शामिल हो सकेंगे।

दिनांक 21 अक्टूबर 2026 (बुधवार), आश्विन शुक्ल दशमी को प्रातः 9 बजे पूजन एवं आरती के पश्चात माँ दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

Related posts

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए सख्त निर्देश

निवेश पर तीन गुना मुनाफे और कार-बाइक पर भारी छूट का झांसा, 25 से 30 लोग फंसे

हाजीगंज मोड़ पर पांच दिवसीय दशहरा सेवा शिविर का उद्घाटन

error: