बिहार

भव्य सिंहासन निर्माण को ले बैठक

पटनासिटी(रॉबीन राज): शक्तिपीठ श्री छोटी पटनदेवी जी गौ मानस सेवा संस्थानम् के पदाधिकारीयों की बैठक आयोजित हुई जिसमें सिंघासन निर्माण का बजट, रजत संग्रह पर चर्चा हुई। इसके पारदर्शी संचालन के लिए सर्व सम्मति से रजत निधि संग्रह कोषांग के नाम उप समिती का गठन कर उसके संचालन के लिए संस्थापक अध्यक्ष, संयोजक और कोषाध्यक्ष के संयुक्त अधोहस्ताक्षर से बैंक खाता खोलने के साथ ही आम भक्तों से सिंघासन निर्माण और चांदी अनुदान संग्रह के लिए छोटी पटन देवी मंदिर परिसर और पटना सिटी चौक स्थित एक निजी ज्वेलर्स में दान निवेदन काउंटर खोलने पर सहमति बनी। बैठक की अध्यक्षता बाबा विवेक द्विवेदी और संयोजन शशि शेखर रस्तोगी ने किया। बैठक में राजकुमार सोनी, राजेश सिंह, बिपिन सोनी, अरुण खत्री, परमहंस तिवारी, दिलीप कुमार, कौशलेंद्र कुमार, विचित्र मणि, गुड्डू, संजय सिंह ने अपने विचार रखे।

Related posts

नेपाल में बाढ़ त्रासदी के बाद सीमावर्ती सुरसर नदी पर प्रशासन की पैनी नजर

ट्रक ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, गुस्साए ड्राइवरों ने किया हंगामा

स्कूल में बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन, भाई-बहन के अटूट रिश्ते का दिया संदेश

error: