बिहार

बिहार विद्यालय परिक्षा समिति पटना के पूर्व उपसचिव नितिन भारती समेत दर्जनों नेताओं ने ली रालोजद की सदस्यता

पटना(न्यूज क्राइम 24): राष्ट्रीय लोक जनता दल बिहार प्रदेश कैम्प कार्यालय में आज दर्जनों युवा नेताओं ने रालोजद की सदस्यता राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा एवं प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह कुशवाहा के समक्ष ग्रहण की| उक्त आशय की जानकारी रालोजद के बिहार प्रदेश प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी| उन्होंने बताया की बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना के पूर्व उपसचिव नितिन भारती समेत मिथिलेश सिन्हा, सजन कुमार, अरविन्द कुमार शर्मा, संजय कुमार यादव, मनु कुमार एवं राहुल कुमार समेत एक दर्जन युवा नेताओं ने रालोजद की सदस्यता ग्रहण कर ली।

मौके पर रालोजद के मुख्यालय प्रभारी व प्रदेश महासचिव प्रशांत पंकज, अरविन्द वर्मा, तथागत पाण्डेय, अनिश कुशवाहा, पंकज मौर्य, दीपक मिश्र, पप्पू यादव, धर्मेन्द्र सिंह कुशवाहा, निखिल पाठक मौजूद थे।

Related posts

ट्रक ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, गुस्साए ड्राइवरों ने किया हंगामा

स्कूल में बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन, भाई-बहन के अटूट रिश्ते का दिया संदेश

काजीकोरैया–राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार सजग, युद्धस्तर पर जारी बचाव कार्य

error: